फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिला वृद्घ महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। संदिग्ध हालात में रविवार की रात एक बुजुर्ग महिला का शव सड़क पर मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।
विज्ञापन


घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौरा महेशपुर के मजरा पोखरा का है। यहां के निवासी उदयभान शुक्ल रविवार की रात बिजली मोटर से अपने गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहे थे। रात में ही इनकी मां कलावती पत्नी जग प्रसाद भी खेत में आ गईं और सभी को घर भेज दिया कि जाओ खाना खाकर सब लोग घर पर सो जाना। वह यहां मोटर व खेत की देखभाल कर लेगी।

सोमवार की सुबह चार बजे जब उदयभान का लड़का अतुल कुमार शुक्ल गन्ने के खेत को देखने पहुंचा तो देखा कि उसकी दादी मृत अवस्था में खेत के नजदीक सड़क पर पड़ी थी। अतुल ने आननफानन घर जाकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिस पर क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह, थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक धर्मराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें