कई सड़कों का लोकार्पण
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद केतकी सिंह ने गुरुवार को विकासखंड के बसभारिया से जगदीशपुर मार्ग, पवेरवा संपर्क मार्ग, डफाली पुरवा मोड़ से हड़हा संपर्क मार्ग व कोटिया मदारा में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग योजना के तहत बनी करोड़ों रुपये की सड़कों का लोकार्पण किया।
इन सड़कों से लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नान बच्चा पांडेय, जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ल, अर्जुन प्रसाद तिवारी, प्रधान पंकज दुबे, श्रवण तिवारी, रामसभा तिवारी, शिव भगवान शुक्ल, दादा तिवारी, छल्लू तिवारी, सत्यजीत पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।