फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां, फूंक दिए फूस के छह घर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार (गोंडा)। माधवपुर गांव के मजरे अहिरन पुरवा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठियां निकल आईं और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फूस के छह घरों को आग के हवाले कर दिया गया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना कटरा बाजार में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव के अहिरन पुरवा के रहने वाले चंद्रभान यादव ने बताया कि उनके परिवार के राम सरवर व जसवंत अहिरन पुरवा चौराहे पर दुकान करते हैं। शुक्रवार की सुबह माधवपुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार के घर के बच्चे सामान खरीदने आए था। यहां बच्चों-बच्चों में विवाद हो गया। चंद्रभान यादव का आरोप है कि इसी को लेकर राकेश के गांव के गेदालाल और उनके साथी लाठी-डंडा लेकर आ धमके और मारपीट शुरु कर दी। जिसमें उसका भाई अनोखीलाल, भतीजा रामसहाय, रामलगन व रामसरवर घायल हो गए। परिवार के अन्य लोग बचाने दौड़े तो उन्हें भी मारापीटा और दुकान व छह मड़हा फूक दिया।

इसके बाद धमकी देते भी भाग निकले। माधवपुर के रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि उनके घर के बच्चे इसी गांव के अहिरन पुरवा में रामसरवर व जसवंत की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। राकेश का आरोप है कि वहां सामान खरीदते समय बच्चों से दुकान के काउंटर पर रखे डिब्बे नीचे गिर गए। आरोप है कि रामसरव व जसवंत ने बच्चों को मारापीटा, जब इसकी शिकायत लेकर वह उनकी दुकान पर पहुंचा तो सभी मिलकर लाठी-डंडे से मारापीटा। जिसमें रमेश, रामू, ननकू व सरवन घायल हो गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो रामसरवर ने अपना छप्पर खुद जला दिया। जिससे कई छप्पर जल गए। राकेश ने थाने में राम सरवर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर चंद्रभान यादव ने थाने में राकेश के बेटे अमित समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बवाल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कटरा बाजार ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एहतियातन गांव के पुलिस फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें