फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमहल पर जुटे समर्थक, लगा बधाइयों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया के दूसरी बार भारी मतों से विजयी होने पर शुक्रवार को उनके आवास मनकापुर कोट में बधाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। महल के बाहर डीजे की धुन पर लोग थिरकते दिखाई दिए। मोदी, योगी, राजाभैया जिंदाबाद के नारे से पूरा महल गूंज रहा था। इसी दौरान विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी भी सांसद को जीत की बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, ईश्वरीय महाविद्यालय की बहन रेखा दीदी ने सांसद को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। नगर के चैयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व चेयर में कृष्ण कुमार गुप्ता तमाम कस्बावासियों के साथ पहुंचकर जीत की बधाई दी। सभासद वैभव सिंह, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह उर्फ मदन सिह, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, कोट के प्रबंधक हरीश पांडेय, केके सिंह, कमलेश पांडेय, आईटीआई के तमाम कर्मचारी, दिनेश शुक्ला, जितेन्द्र पांडेय, नीलू पासवान, पूर्व प्रधान भगवानदीन मिश्र, रक्षाराम वर्मा, लल्लू पांडेय, पूर्व प्रधान भगेलू प्रसाद मौर्या, प्रधान विजय चौहान, अंग्रेज सिंह, पंकज सिंह, विद्याभूषण मिश्र, रिंकू तिवारी आदि लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं।

सांसद के पिता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा आनंद सिंह व राज माता, रानी वीना सिंह भी कार्यकर्ताओं व महिलाओं से मुलाकात कर सराहना करते हुए राजा भैया के विजयी होने पर लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें