फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बारातयों ने जमकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोडारे (गोंडा)। खोडारे थाना क्षेत्र के पड़री हाथी राय गांव में नशे में धुत बारातियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बाराती भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


खोडारे थाना क्षेत्र के पड़री हाथी राय गांव में सोमवार रात थाना क्षेत्र के ही पिपरा इसमाइल गांव के मजरा चिंगरिया से बारात आई हुई थी। गांव में जहां बारात ठहरी थी, उसके पास जानवरों के लिए चरनी बनी थी। गांव वालों के मुताबिक बाराती देर रात करीब 11:00 बजे शराब के नशे में धुत होकर आए और डीजे बजवाने लगे। जानवरों के भड़कने की आशंका से गांव वालों ने चरनी से थोड़ी दूरी पर आगे जाकर डीजे बजाने की बात कही तो बाराती भड़क गए और मारपीट पर उतारू हो गए। तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ।

विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। यही नहीं बारातियों ने नींद में सो रहे कैटर्स की चारपाई के नीचे पटाखा फोड़ दिया जिससे वह झुलस गया। ग्रामीणों व बारातियों के बीच बढ़ते तनाव को देखकर किसी ने डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख अधिकांश बाराती भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने गांव वालों और बचे हुए बारातियों को बुलाकर मामले को शांत करवाया उसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे आरपी सोनकर ने बताया कि किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें