फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के निर्वाचन में प्रत्याशी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के निर्वाचन में प्रत्याशी तय हो गए हैं। नामांकन के बाद पत्रों की जांच व नाम वापसी की कार्यवाही मंगलवार को पूरी हो गई है। कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, लेकिन एक प्रत्याशी पवन कुमार ने नाम वापस ले लिया। इससे 6 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अन्य पदों पर चुनाव होगा। एलडर कमेटी के चेयरमैन गोकरन नाथ पांडेय ने बताया कि बैलेट की छपाई के लिए एल्डर कमेटी के सदस्य राधेश्याम ओझा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आगे के लिए 10 मई दोपहर तीन बजे फिर कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन


चुनाव में कनिष्ठ कार्यकारणी के 6 पदों पर आलोक मिश्र, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, लाल जी पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, श्याम सुंदर, शिवकुमार सैनी निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए गनेश श्रीवास्तव, दिनेश मौर्या, दीनानाथ त्रिपाठी, महराज कुमार श्रीवास्तव, रविचंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी, विजय कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अरूण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, छैल बिहारी प ांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अरविंद कुमार पांडे, अलंकार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार चतुर्वेदी, संजय कुमार मिश्रा, महामंत्री पद के लिए अवधेश कुमार चौबे, चन्द्रमणि तिवारी, धीरेन्द्र कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह, राम बुझारत द्विवेदी, रितेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरी शंकर चतुर्वेदी, परशुराम मिश्र, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अमित मिश्र, अरूण कुमार सेन, अवध किशोर पांडे, राम प्रसाद, शिव शंकर साहू, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए अब्दुल वहीद, ओम नरायन तिवारी, कुवंर राकेश चंद्र श्रीवास्तव, रवि प्रताप शुक्ल, राज किशोर श्रीवास्तव प्रत्याशी हैं। एल्डर कमेटी के सदस्य रणजीत सिंह, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, राधेश्याम ओझा, ब्रहम्रानंद सिंह के अलावा बार एसो. के अध्यक्ष राम कृपाल शुक्ल, इन्दु प्रकाश तिवारी, डीपी ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें