फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जोन 197 सेक्टर में बांटा गोंडा कै सरगंज लोकसभा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
29 जोन, 197 सेक्टर में बांटा गोंडा- कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र

गोंडा। भारत निर्वाचन आयोग के फरमान पर जिला प्रशासन ने लोक सभा चुनाव के लिए जिले की दो गोंडा व कैसरगंज लोक सभा क्षेत्र को 29 जोन व 197 सेक्टर में बांट दिया है।

जिला प्रशासन अब जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के लिए अधिकारियों की फेहरिस्त को फाइनल टच देना शुरू कर दिया है। जबकि भारत निर्वाचन आयोग ने खुद जिले के गोंडा व कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग आफीसरों (आरओ) व अपर रिटर्निंग आफीसरों (एआरओ) की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के आ रहे रोज नये नये फरमान को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है अगले माह के दूसरे पखवाड़े तक चुनाव रणभेरी बज जाएगी।

शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन एक एक कर तैयारियों को पूरा कराने में लगा है। जिला निर्वाचन कार्यालय इस समय पूरी तरह से चुनावी मोड में काम कर रहा है।

कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को रोज रोज नए कार्य पूरे किए जाने के टास्क सौंपा जा रहा है। चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों की फेहरिस्त बनाकर उन्हें प्रशिक्षण देने से लेकर पूरा चुनाव कराने का खाका तैयार किया जा रहा है।

जिले के सभी 2882 बूथों पर व्यवस्था ठीक करायी जा रही है। अधिकारियों की ओर से बूथों का जायजा लेकर नया प्लान बनाया जा रहा है। आयोग की ओर से सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसकी निगरानी लिए अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ उन्हें संसाधन भी मुहैया कराया जा रहा है।

जिले की गोंडा व कैसरगंज दो लोकसभा सीटों के सभी क्षेत्र की निगरानी के लिए क्षेत्र को 29 जोन व 197 सेक्टर में बांट दिया गया है। सेक्टर जोन के अधिकारियों की तैनाती की जानी है।

अधिकारियों को तीन चरणों में ट्रेनिंग दी जाएगी। मंगलवार को सुबह से आयोग की ओर से सभी आरओ-एआरओ व सेक्टर-जोनल मजिस्टे्रट को चुनाव को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


जबकि दूसरी पाली में जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों की ओर से आपस में सलाह करके बचे अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बारे में जिला मुख्य विकास अधिकारी आईएएस आशीष कुमार ने बताया कि तीन चरणों में अधिकारियों को चुनावी ट्रेनिंग मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें