फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा लगाने से रोका, नहीं माने तो तान दी बंदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग
विज्ञापन


गोंडा। गंगापुर गांव में एक अधिवक्ता के घर के सामने सौभाग्य योजना से लगाए जा रहे बिजली के खंभे को लगाने से कुछ लोगों ने शुक्रवार को रोक दिया।

पुलिस से शिकायत करने की रंजिश को लेकर शनिवार को डेढ़ दर्जन लोगों ने अधिवक्ता के घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की और मां-बेटे की पिटाई कर दी।

हमलावरों ने फायरिंग भी की। मामले में कोतवाली नगर में सात लोगों को नामजद करते हुए 15 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगापुर गांव के रहने वाले अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने कोतवाली नगर में शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सौभाग्य योजना के तहत उनके गांव में विद्युतीकरण का काम चल रहा था।

अधिवक्ता विनोद का आरोप है कि शुक्रवार को विद्युत विभाग की ओर से ट्रैक्टर ट्राली पर बिजली के खंभे गांव में लाए गए थे। विद्युत कर्मी बिजली के खंभे उनके घर के सामने लगवा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के प्रिन्स शुक्ला, सुुधीर शुक्ला, सुनील शुक्ला समेत डेढ़ दर्जन लोग बंदूक, तमंचा व हाकी लेकर वहां आ धमके और अभद्रता करते हुए बिजली का खंभा लगाने से रोक दिया।

अधिवक्ता विनोद का आरोप है कि प्रिन्स और उनके साथियों ने उनके चाचा अधिवक्ता और पूर्व ग्राम प्रधान कुलदीप नारायण मिश्र पर जान से मारने की नीयत से बंदूक तान दी और धमकी दी। अधिवक्ता विनोद ने बताया कि उन्होंने कोतवाली नगर में मामले में तहरीर दी।

मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी रंजिश को लेकर शनिवार की दोपहर प्रिन्स और उनके साथी उनके घर पर चढ़ आए और घर का दरवाजा व अन्य सामान तोड़ दिया।

अधिवक्ता के मुताबिक हमलावरों ने उनकी 40 वर्षीया पत्नी गीता मिश्रा, बड़े बेटे 16 वर्षीय सौरभ मिश्र को मारापीटा व छोटे बेटे 12 वर्षीय ऋषभ मिश्र पर फायरिंग की। अधिवक्ता का आरोप है कि हमलावरों ने घर में नकदी व जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने कोतवाली नगर में प्रिन्स शुक्ल समेत सात लोगों को नामजद करते हुए 15 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें