किराना दुकानदार ने दलित किशोरी से किया रेप
पांच घंटे तक किशोरी को बंधक बनाए रखा, पुलिस ने कराया आजाद
अमर उजाला ब्यूरो
खोंडारे। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किराना दुकानदार ने घरेेलू सामान खरीदने आई एक दलित किशोरी को बंधक बना लिया। आरोपी दुकानदार ने पांच घंटे तक उसे बंधकर बना उसके संग बलात्कार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार की दुकान पर छापा मारा तो वहां किशोरी मिली। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाना खोड़ारे में आरोपी दुकानदार के खिलाफ बलात्कार, बंधक बनाने व एससीएसटीएक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खोंडारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक दलित परिवार की किशोरी सोमवार दोपहर में खेत में काम करने के लिए अपने घर से निकली थी। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में एक किराना दुकानदार ने किशोरी को अपनी दुकान के अंदर बुला लिया और उसे बंधक बना लिया। किशोरी ने बताया कि जब वह अंदर पहुंची तो दुकानदार ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। दुकानदार ने दुकान में अंदर से ताला भी लगा लिया। उधर किशोरी जब पांच घंटे तक अपने घर नही पहुंची तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने निकले। परिवार के लोगों को दुकानदार सियाराम वर्मा निवासी कूकनगर ग्रांट मजरा बंदी पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना खोडारे पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का ताला खुलवाकर किशोरी को बालिका को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी सियाराम वर्मा को भी मौके पर ही पकड़ लिया। दलित किशोरी के पिताने थाना खोड़ारे में आरोपी दुकानदार सियाराम वर्मा के खिलाफ बलात्कार, बंधक बनाने, पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया है। थानाध्यक्ष खोड़ारे विनोद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।