फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

ड्राइवर को भगाए जाने का लगाया आरोप, रोड जाम
अमर उजाला ब्यूरो
रुपईडीह/खरगूपुर (गोंडा)। बहराइच-गोंडा रोड पर शनिवार को मुरावनपुरवा के पास एक जीप से हुई बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई तो वहीं हादसे में घायल दो लोगों जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद लोगों ने जीप की चाभी निकाल ली। जिसे बाद में मौके पर पहु्ंचे क्यूआरटी के दरोगा ने उसी जीप चालक के हवाले कर दिया। जिससे नाराज लोगों ने गोंडा-बहराइच मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस को इस जाम को खुलवाने में एक घंटे जमकर मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जाता है कि शनिवार को खरगूपुर थानाक्षेत्र के खनवापुर गांव में रहने वाली राजकुमारी (50) पत्नी स्वर्गीय रामदयाल, राजू (28) पुत्र रामदयाल व सोनू (27)पुत्र रामू एक ही बाइक पर सवार होकर गोंडा से दवा कराने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी मुरावनपुरवा गांव के समीप पहुंचते ही उनके बाइक की भिड़ंत आर्यनगर से सवारियां लेकर आ रही बोलेरो से हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे मे उसके साथ बाइक पर सवार राजू व सोनू घायल हो गए। जिन्हें तत्काल मौके पर जमा भीड़ ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते राजकुमारी की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल राजू व सोनू को उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जीप रोककर उसकी चाभी निकाल ली। जिसमें सवारियां बैठी थी। वहीं इसी जीप में जिलेदार अपनी बहू रीता (25) पत्नी विवेक कुमार अवस्थी के साथ निवासी कुरासी थाना इटियाथोक के साथ जिला अस्पताल दवा कराने के लिए लिए जा रहे थे। जबकि साथ में थाना खरगूपुर के गौनरिया निवासी रामलाल भी थे। दुर्घटना के तुरंत बाद क्यूआरटी पर तैनात दरोगा ने वहां भीड़ लगाए खड़े लोगों से चाभी ली और उसे आरोपी ड्राइवर को दे दिया। 100 मीटर दूर जीप ले जाकर उसने सारी सवारियां नीचे उतारीं और भाग गया। रीता को सड़क पर तड़पता देख लोगों ने 108 नम्बर पर फोन किया और एंबुलेंस आने के बाद उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों का सवाल था कि क्यूआरटी के दरोगा को मौके पर बुलाकर उनसे पूछा जाए कि उन्होंने आरोपी ड्राइवर को चाभी क्यों दे दी। जिससे वह भाग गया। लोगों के सड़क जाम की सचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर भरत लाल यादव, थानाध्यक्ष कौडिया शैलेंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी आर्यनगर गौरव सिंह, इंस्पेक्टर खरगूपुर अशोक कुमार सिंह ने जैसे-तैसे जाम खुलवाकर उसे बहाल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें