फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से कटीले तार में उतरे विद्युत करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से कटीले तार में उतरे विद्युत करंट से महिला की मौत
विज्ञापन


गोंडा। क्षेत्र के अजबनगर में सोमवार दोपहर विद्युत करेंट लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। महिला को बचाने में एक युवक भी झुलस गया है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का स्थानीय सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

गांव वासियों के अनुसार सागरा देवी (50) पत्नी राम नाथ यादव निवासिनी अजबनगर सोमवार दोपहर में गांव के उत्तर तरफ खेत को गई थीं। वहां 11000 वोल्ट की चालू विद्युत लाइन के तार उसके नीचे खड़े हरे सागौन के पेड़ की पत्तियों व टहनियों को छू रहे थे।
विज्ञापन


खेत में कटीले तारों की बाड़ को पेड़ से लपेट कर लगाया गया था। इससे करंट पेड़ के साथ कटीले तारों में प्रवाहित हो रही थी। दोपहर में जैसे महिला ने कटीले तारों को हटाकर खेत में घुसने का प्रयास किया करंट लग गया।

महिला को बचाने गए गांव का ही युवक दिलीप कुमार (24) पुत्र अलगू प्रसाद भी बाद में करंट के सम्पर्क में आ कर झुलस गया। उसे एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेखपाल संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपनी आख्या तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दी है।

विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन बाबादीन तिवारी व सिपाही लाल ने घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें