फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकरों ने खाते से उड़ाए रुपये 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साइबर हैकरों ने खाते से उड़ाए 70 हजार

गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के रेतवागाड़ा गांव के रहने वाले एक युवक के खाते से हैकरों ने 70 हजार रुपये उड़ा लिए। मंगलवार की आधी रात के बाद निकाले गए इन रुपयों की जानकारी खाताधारक को मोबाइल पर आए मैसेज के बाद हुई। इस मामले में खाताधारक ने थाने पर अज्ञात हैकरों के खिलाफ तहरीर दी है।

धानेपुर थाना क्षेत्र के रेतवागाड़ा गांव के रहने वाला रियाज भारतीय नौसेना में बतौर नाई तैनात है। वर्तमान समय में उसकी तैनाती मुंबई में है। रियाज ने बचत खाता धानेपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खोल रखा है।
विज्ञापन


रियाज के मुताबिक एटीएम कार्ड व बैंक से संबंधित उसके समस्त कागजात गांव में उसकी पत्नी के पास ही रखा है। उसके खाते में करीब 70600 रुपये जमा थे। हैकरों ने मंगलवार की रात को उसका एकाउंट हैक कर उसमे से 70 हजार रुपये उड़ा लिए।

रियाज ने बताया कि मंगलवार की आधी रात के बाद उसके मोबाइल पर पैसा निकाले जाने का मैसेज आया तो उसने अपने घर वालों को फोन लगाकर रात में रुपये निकाले जाने का कारण जानना चाहा। घर वालों ने जब पैसे निकालने से इंकार किया तो उसने बैंक के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए अपना खाता ब्लाक कराया।
विज्ञापन


मगर इसके पहले हैकरों ने सात बार में उसके खाते से रुपये पार कर दिए। रियाज के अनुसार उसके खाते से रुपये मुं्बई के भायखला इलाके से निकाले जाने की जानकारी बैंक कर्मियों ने दी है। इस मामले में रियाज ने धानेपुर पुलिस को शिकायती पत्र भेजकर हैकरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष धानेपुर मनीष पांडेय ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें