फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दुर्गागंज माझा में पकड़ा अवैध बालू खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दुर्गागंज माझा में पकड़ा अवैध बालू खनन
विज्ञापन


गोंडा। अवैध बालू खनन का खेल थम नही रहा है। तरबगंज तहसील में सरयु-घाघरा के कछार के निकट दुर्गागंज माझा स्थिति अवैध खनन होने की सूचना पर एसडीएम अमरेश कुमार मौर्य ने नवाबगंज की पुलिस के साथ छापेमारी की।

एसडीएम ने मौके से बालू लदा कई वाहन बरामद कर उसे सीज करने की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है और इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


दुर्गागंज माझा में कई बड़े खनन माफियाओं की ओर से बालू खनन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले जिला अधिकारी के सख्ती पर यहां बालू खनन बन्द हो गया था। लेकिन अब प्रशासन के चुनाव में व्यस्त होने के कारण खनन माफियाओं ने मौका पाकर फिर मशीनों से खनन शुरू कर दिया।

रविवार को प्रशासन को सूचना मिली थी कि दुर्गागंज माझा में खनन माफियाओं की ओर से खनन कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम तरबगंज अमरेश कुमार मौर्या ने तहसील की टीम व पुलिस बल के साथ दुर्गागंज माझा में छापा मारा। खनन में लगे बड़े पैमाने कर्मी व माफिया भाग निकले।

टीम ने मौके से बालू लदी एक ट्रक,तीन ट्राली व दो ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया। टीम ने वाहनों को नवाबगंज थाने के हवाले कर दिया है। ट्रक मौके पर ओवरलोड के चलते फंस गई। एसडीएम अमरेश कुमार मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

इसके अलावा वाहनों को सीज कराने के साथ जिन लोगों की ओर से अपने जमीन में बिना लाइसेंस परमिट के खनन कराया जा रहा था उनके खिलाफ तहरीर तैयार कर एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं इस बावत एडीएम रत्नाकर मिश्रा का कहना है कि दुर्गागंज में अवैध बालू खनन हो रहा था। वहां बालू खनन के स्थान की पैमाइश भी करायी जा चुकी है। रविवार को फिर अवैध खनन की सूचना पर टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें