फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राला ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अमदही गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से रौंद डाला। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के भिखारीपुर कला गांव के रहने वाले मोनू (23) पुत्र उदयराज व नंद किशोर (25) पुत्र कामता प्रसाद रविवार की रात बाइक से थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के पकवान गांव के रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां बारात जा रहे थे। वह दोनों अमदही-पकवान गांव मार्ग पर अमदही के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने पीछे से रौंद डाला। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद दोनो को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मोनू की मौत हो गई। जिला अस्पताल में नंद किशोर की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉला समेत भाग गया। थनाध्यक्ष तरबगंज संजय दुबे ने बताया कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें