12600 गांवों में नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति को सुधारने की पहल
गोंडा। जिले के 12600 गांवों में बिजली व्यवस्था को सुधारने की पहल शुरू हुई है। बिजली के लोड से कई गांवों की आपूर्ति ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने से प्रभावित है।
अब गांवों में 22 कनेक्शन पर एक 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगेगा। जहां ज्यादा कनेक्शन हैं वहां ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की तैयारी है। केंद्र की सरकार सौभाग्य योजना के सफल होने के बाद यह योजना धरातल पर लाने जा रही है।
पावर कॉर्पोरेशन द्वारा लोगों को सहूलियत देने के लिए 12600 गांवों में 25 केवीए ट्रांसफार्मर देने की तैयारी की जा रही है। अगर सभी उपभोक्ता के यहां पर एक किलोवाट का कनेक्शन हो तो 22 कनेक्शन पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
जिससे लाखों लोगों को इससे फायदा होगा। बिजली आपूर्ति को सही ढंग से चलाने व लोगों को सुविधा पहुंचाने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है।
एक तरफ सौभाग्य योजना से लोगों के घरों को बिजली कनेक्शन देकर घरों में उजाला करने की योजना परवान चढ़ रही है। सौभाग्य योजना के तहत जिन घरों के आजादी के बाद तक बिजली से नहीं जुड़ पाये उनको बिजली देने का काम केद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ लो वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने का काम करने जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाने पर लोगों की परेशानी समाप्त हो जाएगी।
पावर कार्पोरेशन की तरफ से लोगों को लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर फुकने की समस्या से निजात दिलाने का काम शुरू किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की अनावश्यक व्यवधान भी समाप्त होगा।
पावर कारपोरेशन की ओर से किए जा रहे प्रयास है कि बिजली आपूर्ति में सुधार हो। इसके लिए उपभोक्ताओं को भी आगे आना होगा।
बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने काम किया जा रहा है। सौभाग्य योजना को धरातल पर उतारने के बाद लोगों को होने वाली लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जायेगी।
इस कार्य योजना का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। सहायक अभियंता व अवर अभियंता को रिर्पोट मांगीं जा रही है । जैसे रिपोर्ट मिली इस योजना पर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
अशोक यादव, अधीशाषी अभियंता विद्युत