फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों के कारोबारी गैंगस्टर में निरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोटों के कारोबारी गैंगस्टर में निरुद्ध
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नकली नोटों का कारोबार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। दोनों लोग जेल में हैं, जिन्हें पुलिस ने विगत 22 नवंबर को गिरफ्तार किया था। दो हजार रुपये की नकली करेंसी तैयार करने वाले न्यामतपुर गांव निवासी सोमपाल पुत्र पलटूराम और मिरगपुर गांव निवासी सुमित पंवार उर्फ चित्रांशु पुत्र राजेश कुमार को कोतवाली पुलिस ने 2/3 गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। दोनों लोगों को कोतवाली पुलिस ने विगत 22 नवंबर को देवबंद मंगलौर रोड से गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से करीब 43 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई थी। दोनों लोग 2-2 हजार रुपये के नकली नोटों को बाजार में चलाने के लिए जा रहे थे। सोमपाल को करीब एक वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर में भी नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके कब्जे से 1 एक लाख 64 हजार रुपये बरामद हुए थे। इनमें से कुछ रुपये उसने घर में छुपाकर रखे हुए थे। जिन्हें देवबंद पुलिस ने बरामद किए थे। वर्तमान में दोनों लोग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें