फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों पर युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोस्तों पर युवक की हत्या का आरोप

गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवल पहड़वा गांव के रहने वाले रामदेव ने सोमवार को धानेवुर पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो युवकों पर उसके बेटे की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। रामदेव ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवल पहड़वा गांव के रहने वाले रामदेव ने बताया कि एक दिसंबर को उनका बेटा राम विलास अपने गांव के ही रहने वाले दो युवकों के साथ घर से गया था। दो दिसंबर को रामविलास का शव बगुलही नदी के समीप एक पुलिया के नीचे बाइक समेत पड़ा मिला था।
विज्ञापन


रामदेव का आरोप है कि रामविलास के साथ गए दोनो युवकों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को पुल के नीचे फेंक दिया। हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए दोनो ने उसकी बाइक को भी तोड़फोड़ कर पुल के नीचे धकेल दिया।
विज्ञापन


रामदेव ने सोमवार को धानेपुर थाने में तहरीर देकर दोनो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें