फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूर के ढेर में मिला नवजात शिशु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोबर में दबाकर नवजात को मार डाला
विज्ञापन


मुजेहना। मोतीगंज थाना क्षेत्र के ललकी पुरवा गांव के बाहर एक घूर के ढेर में नवजात को दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मोतीगंज थाना क्षेत्र ग्राम सभा बनकटी सूर्यबली सिंह के मजरा ललकी पुरवा गांव के रहने वाले विशाल तोमर ने बताया कि गांव के बाहर बाग में एक मंदिर है। बाग में कुछ दूरी पर घूर लगा हुआ है। इसी घूर में किसी ने रात में ही एक नवजात शिशु को गोबर की खाद से ढंक दिया था।

उन्होंने बताया कि गांव के ही अर्जुन प्रसाद सुबह खेत में जा रहे थे कि रास्ते में ही लगे घूर पर ही सांड़ चहलकदमी कर रहे थे। गोबर की खाद को सींगों से इधर-उधर कर रहे थे। किसान को देखकर सांड़ चलता बना।
विज्ञापन


इधर घूर के ढेर के बीच कुछ दिखाई पड़ा। अर्जुन की मानें तो नवजात शिशु की पीठ दिखाई पड़ रही थी। पैर से हटाने पर नवजात शिशु को देखते ही अर्जुन भागकर गांव वालों को इस बात की जानकारी दी।

देखते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और तरह तरह की बातें होने लगी। विशाल ने बताया जब तक हम लोग आये थे शिशु की सांसें चल रही थी। लेकिन कुछ ही देर में वह सदा के लिए सो गया।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी मोतीगंज पुलिस को दी गई है। एसओ प्रियंवद मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें