फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवक को मारा चाकू, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर के गायत्रीपुरम चौराहे पर सोमवार रात चाय की एक दुकान पर दो युवकों में विवाद हो गया। इसी दौरान आक्रोश में आए एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर युवक भागकर एक घर में छिप गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुुंचे कोतवाल नगर ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र में गायत्रीपुरम के करीब स्थित महौरिया गांव निवासी चेतराम वर्मा ने बताया कि सोमवार रात आईटीआई रोड पर पीसीएफ गोदाम के पास वह एक होटल पर गया था।
वहां पानी पीने के लिए उसने जग उठाया तो वहां पहले से मौजूद एक युवक उससे जग छीनने लगा। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। चेतराम ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे चाकू मार दिया। उसके शोर मचाने पर जब तक लोग दौड़े आरोपी भागकर सिंचाई विभाग दफ्तर के पास एक घर में छिप गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल नगर ने घायल चेतराम को जिला अस्पताल भेजा और आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले आए। मामले में चेतराम ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल नगर आलोक राव ने बताया कि चेतराम मामूली घायल हुआ था, दोनों युवकों ने आपस में सुलह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें