फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े तीन बदमाश, एक लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास गांव के तारा तालाब के पास बुधवार की रात तकरीबन आठ बजे एसओजी व थाना कौड़िया की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार लोगों को पुलिस ने रोका। बाइक सवार बदमाशों में से एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगने से गिर पड़ा, जबकि दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि एसओजी प्रभारी सुनील कुमार व थानाध्य कौड़िया प्रबोध कुमार की टीम बुधवार रात तकरीबन आठ बजे थाना क्षेत्र के छिरास गांव के तारा तालाब के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। शुकुल पुरवा गांव की ओर से आ रहे दो बाइकों पर सवार चार लोगों को रोका गया तो भागने लगे। भागते समय एक बाइक पर सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश कालिया घायल होकर गिर पड़ा। उसके दो साथियों इरफान निवासी चूंटीपुर बिरवा थाना कौड़िया व अशफाक निवासी कोतवाली देहात को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जबकि एक बदमाश पंकज निवासी चूंटीपुर बिरवा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश कालिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में थाना कौड़िया में पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें