फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली चोरी पर कसेगा शिकंजा, 13 टीमें बनी

Thu, 10 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। 11 केवी उमरी फीडर से होने वाले राजस्व नुकसान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने 13 टीमें गठित की हैं। नवाबगंज के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप के निर्देश पर ये टीमें एक सप्ताह तक बेलसर क्षेत्र में लगातार अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी प्रवीन प्रताप सिंह और मुकेश कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंताओं, तकनीशियनों व मीटर रीडरों की टीम अभियान चलाएगी। हर टीम को रोजाना कम से कम 50 परिसरों की जांच करनी होगी। सात दिनों के भीतर पूरे इलाके की जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान गलत बिलिंग, नेगेटिव बिल और फर्जी हाई-वैल्यू बिलों की जांच कर उन्हें मौके पर ही ठीक किया जाएगा। बड़े बकायेदारों को नोटिस थमाने के साथ ही मौके पर ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। बिजली चोरी या लोड में हेराफेरी पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता कार्यालय को प्रतिदिन अभियान की रिपोर्ट भेजी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें