फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में कोर्ट के लिपिक की माैत, सहकर्मियों में शोक

Mon, 27 Oct 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाराबंकी से गोंडा आते समय सोमवार को सड़क दुर्घटना में जनपद न्यायालय के लिपिक वीरेंद्र कुमार दूबे की मौत की खबर से कर्मी हतप्रभ हो गए। बाराबंकी निवासी वीरेंद्र कुमार दूबे (28) गोंडा दीवानी न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में लिपिक (अहलमद) थे। सोमवार को वह ड्यूटी के लिए ट्रेन से आ रहे थे। रास्ते में गोंडा सिविल कोर्ट में ही सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी नवीन के न्यायालय में कार्यरत लिपिक आकाश मौर्य से फोन पर बात हुई तो वह बुढ़वल स्टेशन पर उतर गए। वहां से दोनों लोग बाइक से निकले। रामनगर के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे आकाश घायल हो गए। वीरेंद्र अविवाहित थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके निधन की सूचना से जनपद न्यायालय समेत पूरे कचहरी परिसर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामशंकर सोनकर की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन के सामने आयोजित शोकसभा में न्यायालय कर्मियों ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन




वकीलों ने भी जताया शोक

गोंडा। बार एसोसिएशन के सभागार में आपातकालीन संयुक्त सभा आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट में कार्यरत लिपिक वीरेंद्र कुमार दूबे के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र ने की। अधिवक्ताओं ने सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें