फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग पूरी, आज 60 शिक्षक पाएंगे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग गुरुवार की देरशाम को पूरी हो गई है। 376 पदों पर शिक्षकों के नियुक्ति की कार्रवाई पूरी कराने के बाद अब विभाग नियुक्ति पत्र जारी करने की कवायद में जुटा है। शासन के निर्देश पर 60 शिक्षकों को शुक्रवार को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पहली बार ऐसा होगा कि नियुक्ति पत्र में चयनित शिक्षकों का ब्यौरा होगा लेकिन उनको तैनाती किस स्कूल में मिली है यह दर्ज नहीं होगा। इसका आवंटन इस बार राज्य स्तर से ऑनलाइन ही होना है। जिला पंचायत सभागार में 11 बजे से कार्यक्रम तय किया गया है, जहां शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1620 शिक्षकों के पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन शिक्षामित्रों के लिए पदों को रोकने में 1244 पदों को रोककर जिले में भर्ती प्रक्रिया की गई है। दो दिनों में विभाग ने काउंसिलिंग की प्रक्रिया तो पूरी कर ली है लेकिन अभी नियुक्ति पत्र में स्कूल आवंटन का पेंच फंस गया है। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि शासन के आदेश पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिसमें 376 नए शिक्षक जिले को मिलेंगे। शुक्रवार को लखनऊ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराने के साथ ही 60 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
स्कूल आवंटन में मनमानी से शासन ने बनाई नई व्यवस्था
स्कूल आवंटन में मनमानी की आशंका में शासन ने राज्य स्तर से ही नई व्यवस्था बनाई है। इसके पहले काउंसिलिंग के जरिए विकल्प देकर दिव्यांग और महिलाओं को स्कूल का आवंटन सुलभ तरीके से किया जाता था। विकल्प देने से किसी तरह की शिकायत भी नही होती थी। पुरुषों को भी बाद में विकल्प एक बार दिया गया या फिर रोस्टर से स्कूल का आवंटन होता था। पहली बार राज्य स्तर से स्कूल आवंटन में दिव्यांग व महिलाओं के लिए क्या व्यवस्था बनी है इसे लेकर असमंजस की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें