फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वर्षा कर कोरोना योद्घाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
गोंडा के खरगूपुर में कोरोना योद्धाओं पर नगरवासी फूलों की वर्षा करते हुए लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर कस्बे के लोगों ने कोरोना महामारी से बचाव में लगे पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य अधिकारी तथा सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। ये कर्मचारी कोरोना वायरस से लड़ने में एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के बेहतर कार्य व्यवहार से प्रेरित होकर कस्बे के नागरिकों ने सामूहिक रूप से थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल, डॉ. संदीप शुक्ल, उपनिरीक्षक धर्मराज, वीरेंद्र शुक्ल, डीपी सिंह, राकेश कनौजिया, प्रवीण पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, शशांक यादव, मनोज पासवान, आरती सिंह, अंतिमा यादव आदि पर पुष्प वर्षा कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। नागरिकों की इस अनूठी पहल की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें