फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच लोगों की मौत, 23 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में कम जरूर हो रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला नही रुक रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले दो लोगों की मौत हो गई तथा 20 नए संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नए मामले में कमी जरुर आई है लेकिन संक्रमण से मरने वालो का सिलसिला लगातार जारी है।
करीब महीने भर में कोरोना संक्रमण के लक्षण से 120 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को भी कोरोना से संक्रमित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। तथा 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये।
संक्रमण से गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अन्य मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शनिवार को 45 लोग कोराना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित से अति गंभीर 9 मरीजों को लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं जिले के लेवल टू अस्पताल में 83 मरीज,लेबल थ्री में 34 मरीज भर्ती है तथा 155 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हो रहे टीकाकरण के तहत वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंर्तगत पांच केंद्रों पर 440 लोगों का टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ल ने बताया कि कोविड टीकाकरण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन के दायरे में लाने के लिए क्षेत्र में 5 कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित किये गए हैं।
जिसमें शनिवार को डुमरियाडीह, चंदापुर , वजीरगंज, परसापुर महडौर तथा चौखट केंद्रों पर 440 लोगों को टीका लगाया गया।टीकाकरण के लिए आने वालों की जिज्ञाशा भी शांत की गई। व्यवस्था की देखरेख के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ज्योति, एएनएम सुशीला चौधरी, साधना सिंह, रंजना पाल, आराधना ,अमन गौड़ आदि टीकाकरण में मुस्तैदी से लगे रहे।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक कोरोना किट व डॉक्टरों की सलाह से दवा वितरित करेगें। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जोनल प्रभारी सैफ अली नकवी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर गांव-गांव तक कोरोना किट व कोरोना संबधी दवा का वितरण किया जाएगा।
जिसके लिए ब्लाक अध्यक्ष, जिला कमेटी के पदाधिकारी,शहर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा फ्रंटल संगठनों में यूथ कांग्रेस छात्र संगठन,महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने जोनल सचिव का तिरंगा गमछा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जलील अहमद खान ज्ञान चंद श्रीवास्तव प्रवक्ता शिव कुमार दुबे त्रिलोकी नाथ तिवारी अमरजीत सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रफीक रायनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें