फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : अमेरिका से आए चार लोगों को किया आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। अमेरिका से आये एक ही परिवार के चार लोगों का स्क्रीनिंग कर उनको घर में आइसोलेट कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिंदू नगर बांकी के मजरा अचलनगर में शनिवार को सुमित सिंह, अर्चना सिंह व इनके दो बच्चों के घर पर आने की सूचना मिली। सूचना पर स्थानीय सीएचसी की कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग जांच टीम व थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

चारों परिवारीजनों को बाहर बुलाकर टीम के द्वारा स्क्रीनिंग की गई। चारों का फीवर साधारण था। लेकिन घर अन्य सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सभी को कमरे से बाहर न निकलने की सलाह दी गई और कहा गया कि चारों लोग घर से 14 दिन तक बाहर न निकलें। सुमित सिंह अपने पिता शिवराज सिंह व माता शांति सिंह सहित छ: लोग अमेरिका में रहते थे और वह इंजीनियर हैं।
लॉक डाउन से पहले सभी लोग दिल्ली अपने घर आ गए थे। अचानक लॉकडाउन की घोषणा हो गई, जिससे ये लोग दिल्ली में फंस गए। शिवराज सिंह व शांति सिंह की आयु 60 वर्ष से अधिक होेने के कारण दोनों लोगों को वहीं सरकारी अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त चारों परिजनों का स्क्रीनिंग कराकर उनके घर के एक कमरे में ही नजरबंद कर घर के बाहर दो पुलिस तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें