फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शटडाउन लेकर नदारद संविदाकर्मी को हटाया, उसके निजी सहायक को दी नौकरी

Sun, 01 Nov 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शटडाउन लेकर नदारद रहना और बिना सुरक्षा उपकरण के निजी सहायक से 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम कराना संविदाकर्मी महेंद्र गिरि को भारी पड़ गया। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने रविवार को मौके पर गड़बड़ी पकड़ी और महेंद्र को तुरंत हटाकर उसके निजी सहायक गौरव को संविदा पर रखने का निर्देश दिया। जेई से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा के स्थल सिंगारघाट का निरीक्षण कर लौट रहे मुख्य अभियंता की नजर मनकापुर ग्रामीण उपकेंद्र की 11 केवी लाइन पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते युवक पर पड़ी। वह बिना सुरक्षा उपकरण पोल पर चढ़ा था। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव बताते हुए खुद को संविदाकर्मी महेंद्र गिरि का निजी सहायक बताया। महेंद्र ने फोन पर शटडाउन लेने की बात स्वीकार की लेकिन मौके से नदारद था।

मुख्य अभियंता ने कार्यदायी संस्था मेसर्स ग्लोबल को महेंद्र को हटाकर गौरव को संविदा पर रखने का तत्काल निर्देश दिया। साथ ही संबंधित जेई से नियम-10 के तहत स्पष्टीकरण मांगा और एसडीओ को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने कहा कि कई संविदाकर्मी वेतन खुद लेते हैं और निजी कर्मियों से चंद पैसों के लालच में जोखिम भरा काम कराते हैं। हादसा होने पर जिम्मेदारी से बच निकलते हैं। ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। काम नहीं करने वाले संविदाकर्मियों की नौकरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें