सीपीआईएम के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते वक्ता। स्रोत: संगठन
गोंडा। सीपीआईएम के मध्य क्षेत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। दूसरे दिन नव उदारवाद के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था और पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। कामरेड डीपी सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों से सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बढ़ रहा है। जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट कंपनियों का नियंत्रण बढ़ रहा है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान उनकी पुस्तक ''नव उदारवादी पूंजीवाद का राजनीतिक अर्थशास्त्र'' का विमोचन किया गया।
दूसरे सत्र में डॉ. हीरालाल यादव ने कहा कि पूंजीवादी-सांप्रदायिक गठजोड़ किसानों और मजदूरों के लिए खतरा है। इसके खिलाफ वामपंथी और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने एसआईआर के जरिये कमजोर वर्गों के मताधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
समापन पर प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मधु गर्ग, डॉ. वीना गुप्ता, विमेश मिश्र, सुरजीत मुखर्जी, अभिजीत तालुकदार, जरनैल सिंह, प्रवीण सिंह, रॉबी गांगुली, रविंद्र सिंह, वंदना राय, मंजीत सिंह, कौशलेंद्र पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।