फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Mon, 08 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली कटौती और ट्रिपिंग के बीच करनैलगंज तहसील मुख्यालय पर मात्र 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। सुबह से शाम तक दर्जनों बार ट्रिपिंग और हर आधे घंटे में कटौती से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। इसके चलते लोगों का इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर क्षेत्र में सोमवार को दर्जनों बार बिजली की ट्रिपिंग हुई। हर 10 मिनट की आपूर्ति के बाद बिजली कटौती से गर्मी में लोग परेशान हैं। उपखंड अधिकारी नरसिंह नारायन भारतीय का कहना है कि जो भी बिजली सब स्टेशन को प्राप्त होती है वह आपूर्ति की जाती है। रोस्टिंग के संबंध में ऊपर से आदेश होता है। कर्मचारियों को रोस्टिंग के समय फाल्ट दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें