फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बृजभूषण के समर्थन में उतरे वकील

Mon, 08 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों और दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरने के विरोध में जिले के सैकड़ों वकील उतर आए हैं। सोमवार को वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी को सौंपा।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव की अगुवाई में सोमवार को एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित हैं। अपनी कार्यशैली को छिपाने के लिए पहलवान गलत आरोप लगाकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। इससे जांच प्रभावित हो सकती है।
अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को ससम्मान वहां से हटाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा- सांसद व भाजपा के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर महेंद्र सिंह, श्रीकांत पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, विजय दूबे, शिव वरदान पांडेय, मुकेश सिंह वर्मा, मदन गोपाल श्रीवास्तव, सियासरन सिंह, दीपक मिश्र, उमेश्वर प्रताप सिंह, केशरी प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें