फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण शुरू

Mon, 04 May 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नर्सिंग कॉलेज निर्माण पर नौ करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

लंबे समय से प्रस्तावित इस परियोजना को लेकर कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे थे। शुरुआत में नर्सिंग कॉलेज को जिला कारागार की जमीन पर स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से उसे मंजूरी नहीं मिल सकी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वैकल्पिक प्रस्ताव तैयार कर बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के पीछे कोविड बिल्डिंग के सामने खाली पड़ी भूमि का चयन किया। इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। नर्सिंग कॉलेज शुरू होने से गोंडा में सरकारी स्तर पर नर्सिंग व पैरामेडिकल शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

यह होगा फायदा
नर्सिंग कॉलेज के निर्माण से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर पढ़ाई हो रही है। नर्सिंग कॉलेज शुरू होने के बाद पैरामेडिकल की लगभग 100 सीटों पर भी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। राजकीय नर्सेज संघ के मंडलीय अध्यक्ष दिनेश मिश्र का कहना है कि इससे स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध होगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें