फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर हो रहा निर्माण

Tue, 24 Jun 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर में चौपाल में जनसुनवाई करतीं डीएम नेहा शर्मा। - संवाद 
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर तहसील की छह ग्राम पंचायतों में मंगलवार को डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं तथा गुणवत्तापरक निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मनकापुर में चौहानपुर के ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि अपने पुराने मकान की दीवार को गिराकर नया निर्माण करा रहे थे। उसमें पुराना दरवाजा लगा था। अब आरोपी दरवाजा नहीं लगने दे रहे हैं। डीएम ने एसडीएम व कोतवाल को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। बैरीपुर रामनाथ में आयोजित चौपाल में राम बहादुर ने बताया कि लेखपाल की मिलीभगत से ग्राम समाज की जमीन पर पक्का निर्माण हो रहा है। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। चौबेपुर में आयोजित चौपाल में उर्मिला सहित 20 लोगों ने शौचालय की मांग की। जिस पर पंचायत सहायक को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सुशीला, शिवकुमार आदि ने चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।
धुसवा चांद की ग्राम चौपाल में गुल्ली सिंह ने सौ मीटर सड़क बनवाने की मांग की। धुसवा में सर्वाधिक शिकायतें चकमार्ग पर कब्जे की आईं। जिस पर एसडीएम को सभी चकमार्गों से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। भिटौरा में आयोजित चौपाल में शेर बहादुर सिंह ने बताया कि हैंडपंप रिबोर व पाइप खरीद में घोटाला किया गया है। डीएम ने बीडीओ को जांच का निर्देश दिया। हरनाटायर ग्राम चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद की आईं। चौपाल में सीडीओ अंकिता जैन, पीडी चंद्रशेखर, डीडीओ सुशील कुमार, डीपीआरओ लालजी दूबे, एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें