गोंडा में सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला से घिनौना काम किया। अब शादी करने से इन्कार कर रहा है। केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही बलरामपुर में तैनात है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली में तैनात सिपाही शशांक दुबे काम के सिलसिले में गोंडा आया-जाया करता था। इस दौरान एक साल पहले आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। इसी दौरान उसने मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उससे अक्सर बातचीत होने लगी।
बातचीत के बीच वह उनसे मिलने आता था। इस दौरान शादी की बात रखी तो वह तैयार हो गई। आरोपी ने झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। बलरामपुर पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी गई है।