फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भतीजे का घर बचाने को आग में कूदे चाचा ने तोड़ दिया दम, सिलिंडर में विस्फोट से दहल उठा था इलाका

Fri, 17 Apr 2026 01:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में भतीजे का घर बचाने को आग में कूदे चाचा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। आग लगने से सिलिंडर में विस्फोट से इलाका दहल उठा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
श्याम लाल की फाइल फोटो, आग से जला सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में भतीजे का घर बचाने के लिए आग में कूदे चाचा की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम का माहौल है। अस्पताल से मौत की खबर आई तो घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा के मजरे रमवापुर गांव की है। गांव निवासी सोनू के छप्परनुमा घर में शनिवार को शाम करीब 5 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में रखे रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सिलिंडर करीब 300 मीटर दूर जा गिरा। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई।

इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

धमाके के बाद सोनू के चाचा श्याम लाल (60) अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। भतीजे का घर बचाने के लिए वह आग की लपटों के बीच घुस गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

उधर, आग से घर में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद, जेवर, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का सामान जलकर गया। लेखपाल नागेंद्र प्रताप के अनुसार, आग से करीब 2.5 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।

दैवीय आपदा राहत से मदद दिलाई जाएगी

एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से राहत दिलाई जाएगी। दैवीय आपदा राहत मद से चार लाख रुपये और किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें