गोंडा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के आह्वान पर पेट्रोल एवं डीजल के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर लगातार उतर कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को सदर तहसील में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन सदर नायब तहसीलदार इवेंद्र कुमार को सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 51 डॉलर प्रति बैरल है जिसके तहत पेट्रोल 40 और डीजल 35 रुपये लीटर सरकार को बेचना चाहिए, लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने उसका लाभ जनता को न देकर अपने उद्योगपति मित्रों को तथा अपना खजाना भरने में लगी हुई। विरोध जताने पर कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। जेलों का डर दिखाकर भय का वातावरण पैदा किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि जिस तरह से अन्य पार्टियां मुंह बंद किए चुपचाप बैठी हैं, कुछ नहीं बोल रहे हैं उसी तरह से कांग्रेसी बैठे रहें।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम को रात्रि में संदिग्ध तरीके से उनके घर से पुलिस उठा ले जाती है, कहां ले जाती है इसे जानने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू तथा विधानसभा में विपक्ष की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता जब हजरतगंज थाने पहुंचे तो उन लोगों से दुर्व्यवहार किया गया। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी, शिव कुमार दुबे, अमरजीत सिंह, इरशाद हुसैन, ओम प्रकाश सोनकर, रमा कश्यप आदि उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से विरोध-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस पार्टी के बभनजोत ब्लॉक अध्यक्ष सफीउल्लाह के नेतृत्व में बुधवार को उप जिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल को पेट्रोल और डीजल में लगातार बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जैनुलाब्दीन ने कहा कि जहां कच्चे तेल के दाम कम है वहीं पेट्रोल और डीजल में लगातार बढ़ोतरी करके किसानों के जेब काट रहीं है। मौजूदा सरकार गौरा विधानसभा के युवा कांग्रेस नेता अभिषेक तिवारी नीरज ने कहा कि जहां कोरोना महामारी को लेकर के देश का हर एक छोटा बड़ा नागरिक परेशान है। इस मौके पर, पंचम राम, नियाज अहमद, राहुल, इसरार, मसरूर अहमद, सत्येंद्र तिवारी, सियाराम भारती आदि लोग उपस्थित रहे।