फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
गोंडा में पीएफ मामले को लेकर ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कर्मचारियों के पीएफ की राशि को एक डिफाल्टर कंपनी को दिये जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूं का। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के अंबेडकर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों के पीएफ की राशि को संदिग्ध कंपनी को दे दिये जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

पार्टी ने मुख्यमंत्री से ऊर्जा मंत्री को बर्खास्त किये जाने की मांग की। पार्टी ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विफलताओं को इंगित करने वाले मुद्दों को लेकर कचेहरी परिसर में लोगों को पर्चा बांटा। इस मौके पर अमर जीत सिंह, अरविन्द सिंह, ओबैदुर्रहमान, अनीस नाना, गगन श्रीवास्तव, मो.रफी अहमद, अभय सिंह, आशीष सिंह, शिव कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
पीएफ में घपले को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
गोंडा। मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर अनीस पांडेय की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने धरना दिया। पीएफ में घपले को लेकर बिजली विभाग के नाराज कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने पीएफ की रकम को कर्मचारियों को दिलाने के लिए सही व्यवस्था लागू करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की निधि में भ्रष्टाचार न रोका गया तो कर्मचारी काम बंद हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए इंजीनियर ओपी राम ने कहा कि हम लोंगो के भविष्यनिधि से खिलवाड़ बर्दास्त नही किया जायेगा। हम सभी कर्मचारियों के नौकरी की पूजीं को इस तरह से नहीं जाने दिया जायेगा। इम मामले में कुछ कर्मचारी तो अभी नौकरी में आये हैं और कितने रिटायरमेंट के करीब हैं। इस धरने में संजय सिंह, नीरज तिवारी, रजनीकांत पांडेय, राम कृपाल यादव, उमेश, सतीश गुप्ता, प्रमोद वाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें