गोंडा। ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को श्री श्याम जयंती महोत्सव के दूसरे दिन श्री राणी सती दादी का मंगलपाठ हुआ। वाचक रजनीश गर्ग रिसिया और अयोध्या से राघव पंडित उनका साथ दे रहे थे। पाठ में दादी के जन्म से लेकर सती होने तक की लीला पाठ के माध्यम से दिखाया।
चली चली रे नारायणी पाठशाला रे...देख के श्रंगार दादी मै ठगा सा रह गया... आओ न आओ न आओ न दादी जी हमारे घर आओ न।.. सारे जग में झूंझनू सा दरबार नहीं, दादी जैसा और कोई दातार नहीं जैसे भजनों की प्रस्तुति भी हुई। इसमें संगीता भावसिंहका, कोमल अग्रवाल, किरन सिंघल, छवि सिंघल, निशा गर्ग, निकिता जैन, संगीता अग्रवाल, सिम्पल नहारिया, रचना गोयल, भाजपा नेत्री सोनी सिंह, सरिता सिंघल, शिखा सिंघल, सरिता गर्ग विशिष्ट महिलाओं ने हाथों में मेंहदी और सिर पर चुनरी ओढ़कर मंगल पाठ में हिस्सा लिया। ट्रस्ट के मंत्री सुरेश भावसिहंका ने बताया कि बाबा व दादी के दरबार को सजाने के लिए कलकत्ता से फूल मंगाये गये थे।
मंदिर के पुजारी द्वारिका नाथ पाठक, दीपक शास्त्री और प्रेम पाठक द्वारा दरबार को सजाया गया। इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, प्रेमलता सिंघल, पूनम मित्तल, बेनू मोदी, गुंजन शाह, पूजा केडिया, प्रिया भावसिहंका, प्रीति भावसिहंका, प्रीति तुलस्यान सहित सैकड़ों श्याम प्रेमी शामिल रहे। इस दौरान मंदिर परिसर में महिला पुलिस कर्मी मुस्तैद रही।