फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटी को मजबूत करने पर ताकत झोंकेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा की तैयारी को लेकर कांग्रेस अब बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर पूरी ताकत झोंकेगी। जिससे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी के बाद अब ग्राम पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी को मजबूत करने पर कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाएं।
जिससे प्रियंका गांधी की इच्छा अनुरूप 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सातों सीटों पर कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़े और सभी सीटों पर विजय हासिल करे।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने बताया कि सभी 16 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से अपेक्षा की जाती है कि अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्रों की न्याय पंचायतों, ग्राम पंचायतों व प्रत्येक बूथ कमेटी का निरीक्षण वह स्वयं करते हुए सूची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को उसकी सूचना उपलब्ध कराएं।
उन्होंने आशा जताई कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष दो सप्ताह में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कमेटी का गठन करने में सफल होंगे। जिससे राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की मनसा के अनुरूप एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिले की समस्त कमेटियों को गठन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें