गोंडा। घरेलू व कामर्शियल गैस की वृद्धि पर कांग्रेसियों ने एतराज जताया। गुरुवार को रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग पर कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खबरी व प्रांतीय कांग्रेस अध्यक्ष नकुल दुबे के आह्वान पर कांग्रेसी सड़क पर उतरे। कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। पहले से आसमान छू रहे खाद, डीजल, पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की है। बजाज कुंदुरखी चीनी मिल से किसानों के गन्ने का बकाया मूल्य दिलाने की मांग की।
इस दौरान शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्रा, जलील अहमद खान, सेवा दल के अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी,ओम प्रकाश सोनकर, सगीर अहमद खान, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद अहमद फारुकी, अनीस नाना, अरविंद सिंह, हनुमान प्रसाद, सुभाष चंद्र पांडेय, हनुमान प्रसाद, संत बक्स मिश्रा आदि मौजूद रहे।