फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भगहर बुलंद गांव के मजरे पांडेय पुरवा में रविवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की गई। मगर दोनों पक्षों की ओर से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर एक लाईसेंसी बंदूक व लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के भगहर बुलंद गांव के मजरे पांडेय पुरवा के रहने वाले अवध बिहारी पांडेय के घर पर कोई कार्यक्रम था। इसलिए उन्होंने कुछ लकड़ी एकत्र कर रास्ते पर रख दिया था। बताया कि इसी गांव के रहने वाले अर्जुन पांडेय ने इसका विरोध किया। जिस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ।
इसी बीच दोनों पक्षों के लोगों ने लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की। हालांकि फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों से कोई घायल नहीं हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में कोतवाली देहात में केस दर्ज कराया गया है। बताया कि दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर अवध बिहारी पांडेय की लाइसेंसी बंदूक व अर्जुन पांडेय की लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। कोतवाल देहात राजनाथ सिंह ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें