फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 16 तक पूरा करें मिश्रौलिया फ्लाईओवर का काम

Tue, 12 Mar 2024 10:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मिश्रौलिया फ्लाओवर जल्द चालू करने को लेकर डीएम ने मिश्रौलिया फ्लाईओवर को जायजा लिया। अभियंताओं को 16 मार्च तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जल्द जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि सोमवार तक ऐलान नहीं हुआ है।
वहीं रविवार को सेतुनिगम इंजीनियरों ने दावा किया कि होली के बाद मिश्रौलिया फ्लाईओवर आमजनों के लिए खोल दिया जाएगा। पर स्थानीय स्तर पर औपचारिक रूप से फ्लाईओवर का लोकार्पण नहीं हो सका है। ऐसे में अधिसूचना के बाद आवागमन शुरू हो सकता है।
अमर उजाला के सोमवार के अंक में ''होली के बाद मिश्रौलिया फ्लाईओवर से भरिये फर्राटा'' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने संबंधित फ्लाईओवर पहुंचकर जायजा लिया। सेतु निगम के सहायक अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 16 मार्च तक युद्धस्तर पर काम पूरा करने के लिए निर्देश मिलें हैं। दावा किया कि हरहाल में दी गई समय सीमा में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई-अक्टूबर में दो निर्माणाधीन फ्लाईओवर होंगे पूरे

महादेवा फ्लाईओवर के लिए जुलाई और उतरौला रोड सोनी गुमटी फ्लाईओवर के लिए अक्टूबर में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इंजीनियरों ने बताया कि निगम हिस्से का महादेवा व सोनी गुमटी फ्लाईओवर का कार्य लगभग पूरा हो गया है। वहीं रेलवे के हिस्से पर काम चल रहा है। जल्द ही फ्लाईओवर कार्य पूरा करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें