फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक पूरी करें पेयजल की 266 अधूरी परियोजनाएं

विज्ञापन
गोंडा के सर्किट हाउस में पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा करते जल निगम के चेयरमैन गोप बन्धु पटनायक । - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जल निगम के चेयरमैन गोप बंधु पटनायक ने बुधवार को सर्किट हाउस में मंडल के जनपदों के जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल व अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को 31 मार्च की डेडलाइन देते हुए पुराने कार्यों को प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में ज्ञात हुआ कि देवीपाटन मंडल में गत वर्ष के अंत में अधूरी 266 परियोजनाएं हैं जिन्हें पूूर्ण किया जाना है। इसमें गोंडा में 74, बहराइच में 142, बलरामपुर में 26 तथा श्रावस्ती में 24 परियोजनाएं शेष हैं। इन सभी अपूर्ण 266 परियोजनाओं में मंडल की 3049 बस्तियों को संतृप्त किया जाना है। समीक्षा में ज्ञात हुआ कि देवीपाटन मंडल के जनपद गोंडा में परियोजनाओं की रफ्तार धीमी है। इस पर अध्यक्ष ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता से जवाब तलब करते हुए सभी पुरानी परियोजनाओं को आगामी 31 मार्च तक पूर्ण कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं तथा चेतावनी दी है कि उनके कार्यों का मूल्यांकन इसी आधार पर किया जाएगा कि मंडल में लंबित परियोजनाएं दी गई डेडलाइन के अंदर पूर्ण हो जाएं।
बैठक में इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट, विश्व बैंक के कार्यक्रम, त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत हैंडपंपों की सूचना, नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों जैसे अमृत योजना, राज्य सेक्टर के अंतर्गत पेयजल योजनाएं, जिला योजना के अंतर्गत स्थापित हैंडपंपों की स्थिति, जल जीवन मिशन, व्यय की स्थिति, पेयजल योजनाओं के हस्तांतरण की स्थिति आदि की गहन समीक्षा की। बैठक में डीएम गोंडा डॉ. नितिन बंसल, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता जल निगम, एक्सईएन जल निगम गोंडा मुकीम अहमद, एक्सईएन जल निगम बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें