फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली की शिकायत, निस्तारण के लिए खाद्य एवं रसद विभाग को भेजी

Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महिला अस्पताल गेट पर टूटकर लटका बिजली का खंभा। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। संपूर्ण समाधान दिवस में की गई पावर कॉर्पोरेशन की शिकायत को निस्तारण के लिए खाद्य एवं रसद विभाग को भेज दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता शेष चौरसिया ने बताया कि महिला अस्पताल गेट के पास लगा एचटी लाइन का पोल करीब दो माह पहले टूटकर लटक गया था। वह पास में ही एक दुकान से सटा है। बारिश के मौसम में करंट फैलने का डर है। ऐसे में अस्पताल में आने वाली महिलाओं की जान पर आफत बनी हुई है। इसकी शिकायत बिजली विभाग में की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गत दिनों उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। सीआरओ ने मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। पोर्टल पर सीआरओ की ओर से बिजली की समस्या को निस्तारित करने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग को संदर्भित किया गया है। शेष का कहना है कि समस्या बिजली विभाग की है, लेकिन पता नहीं क्यों उसे खाद्य एवं रसद विभाग को भेज दिया गया। अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। सीआरओ महेश प्रकाश का कहना है कि मामला गंभीर है। किस स्तर से गड़बड़ी हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें