फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया हंगामा

Sat, 06 Feb 2016 11:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर चीनी मिल पर शनिवार की शाम को गन्ना घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा काटा। किसान ने मिल के अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मनकापुर क्षेत्र के ग्राम बनकसिया शिवरतन सिंह निवासी किसान मंगरे प्रसाद तिवारी शनिवार को मनकापुर चीनी मिल गन्ना बेचने गया था। उसका आरोप है कि तौल कराते समय उसकी ट्रॉली में मिल के तौल लिपिक ने आठ क्विंटल गन्ने की कटौती कर ली। उसने इस बात का विरोध कर दोबारा गन्ना तौल कराने की मांग की।

इस पर तौल लिपिक ने अपने अधिकारियों को जानकारी दी। थोड़ी देर में लिपिक पुष्कर सिंह के अलावा जीएम प्रवीण कुमार एजीएम प्रवीण कुमार गुप्ता व अनिल सिंह व अन्य कर्मचारी आ गये।
विज्ञापन


विरोध कर रहे गन्ना किसान से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन किसानों का विरोध करने पर ट्रॉली को दोबारा तौलवाया तो उसमें आठ क्विंटल की घटतौली मिली। 

घटतौली मिलने पर किसान भड़क गये। किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसान कोतवाली पहुंचे। किसान मंगरे ने मिल अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है।

इस मामले में मनकापुर के सीओ अमित श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कराया जाएगा। वहीं इस मामले में मिल के जीएम उमेश सिंह का कहना था कि कांटे में फाल्ट आ गया था उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें