फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मतदाता सूची के सत्यापन पर आयुक्त का जोर, दलों से मांगा सहयोग

Fri, 10 Apr 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद शुक्रवार शाम रोल प्रेक्षक एवं देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के गहन सत्यापन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए शुद्ध व अद्यतन मतदाता सूची बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

आयुक्त ने सभी दलों से बूथवार सूची का सूक्ष्म परीक्षण करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन ने विशेष पुनरीक्षण अभियान में व्यापक कार्य किया है, लेकिन सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने के लिए जनसहभागिता अनिवार्य है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों और सुझावों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।
आयुक्त ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 17 अप्रैल 2026 तक निशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने केंद्रों पर मौजूद रहकर मतदाताओं को सूची उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने नाम, पता व अन्य विवरण की जांच अवश्य कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर सुधार कराया जा सकता है।
विज्ञापन

बताया गया कि संबंधित मतदाता 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के समक्ष अपील कर सकते हैं। यदि वहां संतुष्टि न मिले, तो 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के समक्ष अपील का प्रावधान है। बैठक में विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें