गोंडा। जिले के रमवापुर हरदोपट्टी के रहने वाले सीआरपीएफ के कमांडेंट चौधरी महेश कुमार को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए पुलिस वीरता पदक के लिए चयनित किया गया है। उनके चयन से जिले में खुशी का माहौल है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तैनात कमांडेंट महेश कुमार ने बताया कि उन्हें पत्र के माध्यम से सम्मान सूची में शामिल किए जाने की जानकारी मिली है। वर्ष 2023 और 2024 में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती के दौरान उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफलतापूर्वक भाग लिया। अभियानों में उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और कुशल नेतृत्व को देखते हुए पुलिस वीरता पदक के लिए चयन किया गया है। महेश कुमार को पुलिस वीरता पदक के लिए चयनित किए जाने से उनके गांव और जिले के लोगों में खुशी है।