नये साल की आमद को लेकर बाजार भी झूमने को तैयार है। नव वर्ष को लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठान सज गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने ग्राहकों को कई तरह से ऑफर देने का वादा कर रखा है। वहीं लोगों को अपना ग्राहक बनाने के लिए उन्हें गिफ्ट भेंट करने की भी योजना बनायी है। नये साल पर ग्राहकों को खरीदारी को आकर्षित करने के लिये दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों में खास इंतजाम किए हैं।
नये साल के स्वागत में लोगों के आनंद के लिए होटलों व रेस्टोरेंटों में खास इंतजाम किया गया है। होटल व्यवसायियों ने नये साल पर अपने होटल को सजा रखा है।
इसके अलावा होटल व रेस्टोंरेंट में लोगों की डिमांड पर खास डिस मुहैया कराने का भी इंतजाम किया गया है। कई रेस्टोरेंट में म्यूजिक सिस्टम लगाए गए हैं।
इस बार नये साल पर लोगों को मुबारकबाद देने के लिए कई तरह के ग्रीटिंग कार्ड की धूम मची है। इस बार फूल पत्तियों वाले बने चित्र व गुलदस्तों के अलावा पहाड़ व नदियों की खूबसूरत वादियों को दर्शाने वाले सीन लोगों को काफी भा रहे हैं। यहां 10 से लेकर 100 रुपये तक का कार्ड मौजूद है। इसके अलावा म्यूजिकल कार्ड का जलवा है।
नये साल पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजाने के साथ अलग-अलग वस्तुओं की खरीद पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देने की घोषणा कर रखी है।
नये साल पर खासकर मोबाइल, कपड़े की दुकानों पर खरीदारी करने पर अलग-अलग तरीके से ऑफर देने का वादा किया है। इसमें 25 से 80 प्रतिशत तक खरीद की कीमतों में छूट देने का एलान कर रखा है।
दुकानदारों ने इसके लिए ग्राहकों को लुभाने के लिए खूबसूरत न्यू ईयर कलेंडर, घड़ी, सीडी आदि देने का ऑफर दे रखा है।
नये साल पर व्यापारी भी कारोबार को लेकर उत्साहित हैं। होटल चलाने वाले रामकुमार का कहना है कि नये साल की शुरूआत अच्छे से करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राहक ही मेरा सब कुछ हैं। हम चाहते हैं कि ग्राहकों को होटल में अच्छी सर्विस देकर हम उन्हें अपनी सेवा से उन्हें याद आए।
इसी तरह से ग्रीटिंग कार्ड बेचने वाले रईस, प्रशांत ने बताया कि वे बदलते दौर में ग्राहकों के लिए नये कार्ड लाए हैं। इलेक्ट्रॉनिक कार्ड ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं।
कपड़ा व्यापारी सुरेश कुमार का कहना है कि वे नये साल व अपने ग्राहकों का स्वागत एक साथ करना चाह रहे हैं। इसके लिए अपने ग्राहकों को कपड़ों की खरीद पर उन्हें छूट के साथ गिफ्ट भी देंगे।