गोंडा। नगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में पांचवें दिन कार्यक्रमों में शिव भक्ति का रंग छाया रहा। शिव तांडव, भस्म आरती व शिव विवाह के कार्यक्रमों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा बाबा जी के दरबार में छप्पन भोग भी लगाया गया।
नगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार की देर शाम कानपुर से आए गोलू चक्रधारी व उनके साथियों ने शिव झांकी प्रस्तुति की। इस दौरान शिव तांडव, शिव विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिव की भक्ति से सराबोर कर दिया। इसके अलावा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया जिसमकें 56 प्रकार के व्यंजनों के स्टाल सजाए गए।
अजीर बर्फी, काजू खीर, हलुआ, खोए की मिठाई, समोसे, छोले, चने बादाम का हलुआ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसे बाद में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम में निखिल बाधवानी, प्रकाश आहूजा, हरीश आहूजा, प्रतीक केसवानी, सागर ठक्कुर, सुनील मंधान, संजय मंधान, निखिल, मनीष, भगवान आदि मौजूद रहे।