फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर इंटर कॉलेज में पकड़ी सामूहिक नकल

Sat, 25 Mar 2017 11:29 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 बोर्ड परीक्षा में शनिवार को द्वितीय पाली मेें इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा में जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने तरबगंज के परसदा स्थित एक इंटर कॉलेज में छापा मारकर सामूहिक नकल  का खुलासा किया है।
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सचल दल की टीमों ने तीन अन्य परीक्षा केंद्रों से आठ परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है।  
   
जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद बोर्ड परीक्षाओं में नकल का कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बाद भी नकल माफिया हार मानने को तैयार नही है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में शनिवार को द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान का पेपर था।
विज्ञापन


तरबगंज क्षेत्र के परसदा स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज में जिला प्रशसन को सामूहिक नकल कराये जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जिलाधिकारी आश्ुातोष निरंजन व अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शाम करीब 4.30 बज इस परीक्षा केंद्र पर छापा मारा।

दोनों अफसरों ने परीक्षार्थियों की तलाशी कराई लेकिन उन्हे कुछ भी हासिल नही हुआ। इसके बाद जब डीएम ने बैठने के लिए लगाई गई मेजों के नीचे झांककर देखा तो वह अवाक रह गए। मेजों के नीचे नकल की पर्चियां छिपाकर रखी गई थी।

तीन कमरों की तलाशी में हर कमरे में नकल सामग्री बरामद हुई। इस खुलासे पर डीएम ने केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सामूहिक नकल की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्र की केंद्र व्यवस्थापक संगीता तिवारी समेत सभी कक्ष निरीक्षको  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नूतन खन्ना के सचल दल ने वजीरगंज के दयानंद आर्य वैदिक इंटर कालेज से चार छात्राओं व बिंद्रा सिंह इंटर कालेज से दो छात्राओं व एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ा है।

बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी रईस अहमद की टीम ने बेलसर के शिवशक्ति बालिका इंटर कालेज पकड़ी बाजार से एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा। वहीं छपिया थाना क्षेत्र के साबरपुर स्थित रमाबाई अंबेडकर बालिका इंटर कालेज में सचल दल की टीम ने इंटरमीडियट की परीक्षा मे सामूहिक नकल का खुलासा किया है। सचल दल को यहां चार परीक्षार्थियों की कापियों में समानता मिली है।

इस सूचना पर मनकापुर के उपजिलाधिकारी ने छपिया थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह को मौके पर भेजा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।       
  
 माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक  उदयराज ने शनिवार को जिले के ग्रामीण इंटर कालेजजमुनियाबाग व तिलक विद्या मंदिर इंटर कालेज का निरीक्षण कर यहां हो रही बोर्ड परीक्षा का जायजा लिया। दोनो ही परीक्षा केंद्रो पर जेडी को अव्यवस्था मिली। इस पर उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा को दोनो परीक्षा केंद्रो के केंद्र व्यवस्थापक बदलने के निर्देश दिए हैं।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें