फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्र पर हमले में सीओ ने फायरिंग से किया इन्कार

Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। थाना क्षेत्र के बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र पर मारपीट के दौरान हाईस्कूल के छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सीओ सदर ने फायरिंग से इन्कार किया है। छात्र का ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। मामले में आरोपी की 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के गिलौली गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रामनरेश चौबे ने देहात कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कोड़री गांव निवासी आरोपी विशाल पांडेय के खिलाफ इटियाथोक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि शनिवार को उनका बेटा भानु चौबे बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना बेचने गया था। तभी घात लगाए आरोपी विशाल पांडेय ने भानु से गालीगलौज देते हुए मारापीटा और पिस्तौल से फायरिंग की। हालांकि गोली उसकी आंख के पास से छूते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल भानु का लखनऊ में इलाज चल रहा है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने रविवार सुबह बकठोरवा में घटनास्थल पर लोगों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मौके पर लोगों ने पूछताछ की गई। मारपीट हुई थी, लेकिन फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें